विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Counselling 2026: राउंड-1 रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, इन स्टेप्स से कर सकते हैं अप्लाई; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:42 AM (IST)

नीट पीजी राउंड 1 काउंसिलिंग 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं जो 21 अक्टूबर तक जारी ...और पढ़ें

NEET PG Counselling 2026 Round 1

NEET PG Counselling 2026 Round 1

HighLights

  1. नीट पीजी काउंसिलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू।

  2. राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए 21 अक्टूबर तक पंजीकरण का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसिलिंग 2026 राउंड 1 के लिए आज दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग एवं च्वाइस लॉकिंग करना होगा। राउंड 1 का रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी होगा।

स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

नीट पीजी राउंड 1 काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

  • नीट पीजी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in/pg-medical-counselling/ पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट एक्टिविटी में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
  • फीस जमा करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

NEET PG Round-1 Registration 2026

काउंसिलिंग के जरिये उम्मीदवार एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा कोर्स, पोस्ट- एमबीबीएस डीएनबी प्रोग्राम और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

राउंड 1 के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

राउंड 1 कार्यक्रम तिथियां
संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन एवं पेमेंट की तिथि 12 से 21 अक्टूबर 2026
च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग 13 से 22 अक्टूबर 2026
प्रॉसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट 22 से 23 अक्टूबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 24 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट/ ज्वाइनिंग की डेट 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
उम्मीदवारों का सत्यापन संस्थानों द्वारा डेटा MCC के साथ डेटा साझा करना 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026

काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

नीट पीजी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसे में उम्मीदवार अलॉटमेंट लेटर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट/ रैंक लेटर/ एमबीबीएस/ बीडीएस डिग्री/ सर्टिफिकेट आदि पहले से ही तैयार करके रख लें।

अन्य राउंड के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल

नीट पीजी काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग 6 नवंबर से लेकर 24 नवंबर 2026 तक, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 25 नवंबर से 14 नवंबर 2026 और ONLINE STRAY VACANCY ROUND की काउंसिलिंग 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। क्लासेज 20 नवंबर 2026 से प्रस्तावित हैं।

NEET PG Counselling 2026 schedule PDF

यह भी पढ़ें- 12 साल के बच्चे ने लिख दीं 8 किताबें, जानें कौन हैं ऋषि शिव प्रसन्ना जो IQ के मामले में आइंस्टीन को भी देते हैं मात