विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:41 AM (IST)

एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

NEET PG Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की ओर से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 27 अगस्त को जारी किया जाएगा जो उम्मीदवार नीट पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर NEET PG Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए कल से एक्टिव हो जाएगा।  उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।।
  3. इसके बाद NEET PG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी परीक्षा विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अगस्त, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई जरूरी गाईडलाइंस, अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी की जांच ध्यान से कर लें। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। 


 

यह भी पढ़ें: SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट और कटऑफ कभी भी आने की उम्मीद, यहां मिलेगी मेरिट लिस्ट