NEET PG 2026: नीट पीजी एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, natboard.edu.in पर जाकर तुरंत भर लें फॉर्म
नीट पीजी 2026 एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 21 जुलाई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ...और पढ़ें

NEET PG 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
आज ही कर लें नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई।
25 जुलाई से कर सकेंगे फॉर्म में सुधार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026) में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट पीजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं और इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
इन डेट्स में मिलेगा फॉर्म में संशोधन करने का मौका
ऐसे अभ्यर्थी जो एप्लीकेशन फीस सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे और उनसे आवेदन करने में कोई गलती (नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल निंबर, आिार, पत्राचार का पता को छोड़कर) हो जाती है तो वे 25 से लेकर 28 जुलाई 2026 तक उसमें संशोधन कर सकेंगे। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान की छवियों को 31 जुलाई से 8 अगस्त तक एडिट किया जा सकेगा।
कौन कर सकता है परीक्षा के लिए आवेदन
नीट पीजी 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस पूर्ण कर लिया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की 30 सितंबर 2026 तक इंटर्नशिप भी पूरी हो जानी चाहिए।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
नीट पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-
- नीट पीजी फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीट पीजी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- To Register के अगले क्लिक हियर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- Already Registered? To Login के आगे क्लिक हियर पर जाकर फॉर्म को पूरा करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 3500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2500 रुपये तय किया गया है।
कब होगी परीक्षा
नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 30 अगस्त को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किये जायेंगे। रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी होगा।
