Move to Jagran APP

NEET PG 2022 Counseling: नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट आज होगा घोषित, mcc.nic.in पर कर पाएंगे चेक

NEET PG 2022 Counseling कैंडिडेट्स ध्यान दें कि नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 के परिणाम में चुने गए उम्मीदवारों को 29 सितंबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

By JagranEdited By: Nandini DubeyPublished: Tue, 27 Sep 2022 09:22 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:30 AM (IST)
NEET PG 2022 Counseling: नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट आज होगा घोषित, mcc.nic.in पर कर पाएंगे चेक
नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट कल होगा घोषित।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2022 Counseling: नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल, 28 सितंबर, 2022 को नीट पीजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस दौर में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

loksabha election banner

आधिकािरिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

NEET PG 2022 Counseling: नीट पीजी सेकेंड राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल

नीट पीजी सेकेंड राउंड काउंसिलंग के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत तिथि- 10 अक्टूबर, 2022

नीट पीजी सेकेंड राउंड काउंसिलंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 14 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक

नीट पीजी सेकेंड राउंड भुगतान की अंतिम तिथि- 14 अक्टूबर, 2022 रात 8 बजे तक

नीट पीजी सेकेंड राउंड च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू - 11 अक्टूबर 2022

नीट पीजी सेकेंड राउंड च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि-14 अक्टूबर, 2022 रात 11:55 बजे तक

च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर, 2022 दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक शुरू

उम्मीदवारों का सत्यापन- 14 से 16 अक्टूबर, 2022

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया- 17 से 18 अक्टूबर, 2022

नीट पीजी राउंड 2 रिजल्ट- 19 अक्टूबर, 2022

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग- 20 और 26 अक्टूबर, 2022

पहले राउंड के रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं नीट पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा राउंड 10 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। इस दौर में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स 14 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन रात 8 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 11 अक्टूबर, 2022 को शुरू होगी और 14 अक्टूबर, 2022 की रात 11 बजकर 55 मिनट तक चलेगी। वहीं इस काउंसिलिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.