NEET Paper Leak 2026: नीट यूजी पेपर लीक की अफवाहों पर छात्र न करें भरोसा, NTA ने बताया कोरी अफवाह
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन आज दोपहर 2 से 5 बजे तक करवाया जायेगा। इससे पहले ही पेपर लीक की ...और पढ़ें

NEET UG paper leak 2026
HighLights
नीट यूजी परीक्षा आज होगी आयोजित।
पेपर लीक की खबरें पूरी तरह झूठी, छात्र न करें ऐसी न्यूज पर भरोसा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) का आयोजन आज यानी 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। इस परीक्षा के लिए 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस एग्जाम के संपन्न होने से पहले ही कई टेलीग्राम चैनल्स एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पेपर लीक (NEET UG Paper Leak 2026) की खबरों को प्रसारित किया जा रहा है जो पूरी तरह से निराधार हैं।
NTA ने एडवाइजरी जारी कर पेपर लीक की खबरों को बताया फर्जी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से पेपर लीक की खबरों को पूरी तरह से फर्जी एवं निराधार बताया गया है। साथ ही स्टूडेंट्स को ये सलाह भी दी है कि वे ऐसे किसी भी जानकारी के ऊपर भरोसा न करें। केवल एनटीए द्वारा साझा की गई डिटेल को ही असली मानें।
एनटीए ने कहा कि छात्र ऐसी किसी भी खबर को सच न मानें। पेपर का वितरण पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में आप धनहानि का शिकार हो सकते हैं। अगर कोई किसी बच्चे या उनके माता पिता को नंबर बढ़वाने का झांसा देता है तो उसके बहकावे में न आएं।
परीक्षा तिथि, टाइमिंग एवं शिफ्ट
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। नीट-यूजी परीक्षा इस बार देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 5,432 सेंटर्स निर्धारित है। एग्जाम के लिए शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

1:30 के बाद नहीं मिलेगी केंद्र पर एंट्री
नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्र ध्यान रखें कि केंद्र पर रिपोर्ट करने के लिए सुबह 11 बजे से गेट को ओपन कर दिया जायेगा जो दोपहर 1:30 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद किसी भी छात्र को केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स 11 से लेकर 1:30 बजे तक हर हाल में अपनी उपस्थिति सेंटर पर सुनिश्चित करें।
