NEET UG 2026: बायोमेट्रिक प्रक्रिया में सफल न होने पर भी दे सकेंगे नीट यूजी एग्जाम, राजस्थान में छात्रों को फ्री बस सेवा
नीट यूजी परीक्षा में सभी छात्रों को बायोमेट्रिक होगा जिसके लिए एनटीए ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा ...और पढ़ें

NEET UG Exam 2026
HighLights
नीट यूजी एग्जाम के लिए गाइडलाइंस जारी।
पूरी डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए आवेदन करने वाले 22 लाख स्टूडेंट्स की परीक्षा का आयोजन आज यानी 3 मई को देशभर में निर्धारित 552 शहरों में करवाई जाएगी। एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सभी स्टूडेंट्स का केंद्र पर बायोमेट्रिक करवाया जायेगा। बायोमेट्रिक को लेकर एनटीए द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर पूरी सूचना साझा कर दी गई है।
बायोमेट्रिक फेल होने पर भी दे सकेंगे एग्जाम
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी छात्रों को बायोमेट्रिक एग्जाम से होकर गुजरना होगा। हालांकि, विशेष कारणों पर छूट मिलेगी लेकिन उसके लिए भी निर्देश तय किये गए हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक "परीक्षा के दिन, तलाशी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन डिवाइस हार्डवेयर की खराबी/बायोमेट्रिक डेटा की खराब गुणवत्ता/UIDAI से कनेक्टिविटी में विफलता/बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करने में शारीरिक अक्षमता के कारण पूरा नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, उन्हें एक लिखित वचन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस वचन पत्र का प्रारूप परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (PwD/PwBD उम्मीदवारों के मामले में शाम 6:00 बजे तक) बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को परेशान नहीं किया जाएगा।

राजस्थान में नीट यूजी परीक्षार्थी बस में कर सकेंगे फ्रीस सफर
राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 611 सेंटर्स बनाये गए हैं। इसमें शामिल होने के लिए राज्य सरकार ने फ्री बस सर्विस का ऑफर दिया है। परीक्षा के दिन सभी स्टूडेंट्स फ्री में बस में सफर कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि, टाइमिंग एवं शिफ्ट
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में आज 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। नीट-यूजी परीक्षा इस बार देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित होगी। एग्जाम के लिए शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।
एग्जाम पैटर्न
नीट यूजी परीक्षा 2026 में छात्रों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के कुल 180 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर छात्रों को 4 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि इस पेपर में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है इसलिए छात्र तुक्का लगाने से बचें। गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए होगा। पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल, केमिस्ट्री विषय से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जायेंगे।
