Move to Jagran APP

RPF भर्ती 2019: रेलवे में 4,500 महिला कांस्टेबलों की भर्ती शीघ्र, जल्द करें आवेदन

RPF भर्ती 2019 रेलवे में 9000 पद रिक्त है अब केंद्र सरकार इन पदों पर महिलाओं की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 03:38 PM (IST)
RPF भर्ती 2019: रेलवे में 4,500 महिला कांस्टेबलों की भर्ती शीघ्र, जल्द करें आवेदन
RPF भर्ती 2019: रेलवे में 4,500 महिला कांस्टेबलों की भर्ती शीघ्र, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली, जेएनएन। RPF Recruitment 2019: रेलवे मंत्रालय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में महिला कांस्टेबल की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में इसके संकेत भी दे दिए हैं। वर्तमान में रेलवे में 9000 महिला कांस्टेबलों के पद रिक्त है, फिलहाल इसमें से 50 फीसद पद भरे जाने हैं। इसके लिए आरपीएफ की अधिकारिक वेबसाइट पर सारी सूचनाएं दे दी गई हैं। जो महिला आवेदक इसके बारे में अधिक जानकारी लेना चाहती हैं वो आधिकारिक वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org पर जाकर इसके बारे में और विस्तार से पता कर सकती हैं। इसी के साथ यहां से आवेदन भी कर सकती हैं। 

loksabha election banner

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान गोयल ने कहा कि वर्तमान में आरपीएफ में महिला कांस्टेबलों का की संख्या पूरे रेलवे में कम है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने भर्ती के लिए निर्देश दिया है। इसके बाद ही सरकार आरपीएफ में 9,000 महिला कांस्टेबलों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि हम महिला कांस्टेबलों को काम पर रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कुल 9000 रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत में 4,500 महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहे हैं।

इसी के साथ बिहार सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्रीय स्तर पर महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण देने जैसा कुछ तय नहीं किया गया है इसलिए किसी राज्य की महिलाओं को अलग से आरक्षण देने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पर्याप्त महिला कांस्टेबल हमारी सरकार द्वारा भर्ती की जाएंगी। महिला कांस्टेबलों को वॉकी टॉकी प्रदान करने के बारे में एक अन्य प्रश्न के लिए गोयल और अंगड़ी दोनों ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

भर्ती के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई। कांस्टेबलों और उप-निरीक्षकों के लिए अधिसूचित 8619 और 1120 रिक्तियों में से क्रमशः 4216 और 201 रिक्तियों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जल्द ही पूरा होने की संभावना है और इससे आरपीएफ में महिला कांस्टेबल और अधिकारियों की संख्या बढ़ जाएगी।

कैसे करें आवेदन

- RPF की आधिकारिक वेबसाइट constable2.rpfonlinereg.org पर जाएं

- आरपीएफ भर्ती के लिए 'रिक्तियों' वाले हिस्से पर क्लिक करें

- आरपीएफ भर्ती 2019 के लिए सभी आवश्यक विवरण यहां दिए गए कलामों में दर्ज करें

- सभी विवरण दर्ज हो जाने के बाद उसे सबमिट कर दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.