विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida School Winter Vacation: अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे नोएडा के 8वीं तक के स्कूल, अन्य के लिए बदली टाइमिंग

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Fri, 06 Jan 2023 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2023 12:39 PM (IST)

Noida School Winter Vacation 2023 गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को अब 14 ...और पढ़ें

Noida School Winter Vacation 2023: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विंटर वेकेशन को लेकर बड़ी खबर।
Noida School Winter Vacation 2023: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विंटर वेकेशन को लेकर बड़ी खबर।

एजुकेशन डेस्क। Noida School Winter Vacation 2023: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पैरंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। दिल्ली-एनसीआर से सटे और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में चल रही सर्दी की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक जिले के स्कूलों में जूनियर कक्षाओं यानि पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाएं अब 14 जनवरी तक नहीं लगेंगी। साथ ही, प्रशासन द्वारा स्कूलों को सीनियर क्लासेस यानि 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए टाइमिंग को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने को कहा गया है।

Noida School Winter Vacation: दिल्ली-एनसीआर में शीत-लहर के चलते जारी हुआ आदेश

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा यह आदेश दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों में लगातार बढ़ रही ठंढ और चल रही शीत-लहर के चलते जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के ताजा अपडेट में जारी किए गए दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर-प्रदेश में शीत-लहर के पूर्वानुमानों के अनुसार इन क्षेत्रों में शीत की स्थिति अभी कुछ और दिन बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें - Winter Vacation 2023: एमपी, राजस्थान से आई अपडेट; यूपी, बिहार, हरियाणा व अन्य में ये हैं विंटर वेकेशन डेट

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्कूलों को बंद रखने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। कानपुर में भी 7 जनवरी 2023 तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मैनपुरी जिले में भी 14 जनवरी 2023 तक कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अत्यधिक ठंड के कारण लखनऊ के स्कूलों को भी 7 जनवरी, 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। दूसरी तरफ, दिल्ली के स्कूलों में 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें - Winter Vacations 2023: इस राज्य ने बढ़ाई सर्दियों की छुट्टियां, जानें अन्य में कब तक हैं विंटर वेकेशन