विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Farmers Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस, पढ़ें इस वर्ष की थीम और महत्व

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Sat, 23 Dec 2023 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2023 11:02 AM (IST)

हमारे देश में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर के दिन को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) के रूप में मनाया जाता ...और पढ़ें

National Farmers Day 2023: किसान दिवस की थीम और महत्व यहां से जानें। (Image-freepik)
National Farmers Day 2023: किसान दिवस की थीम और महत्व यहां से जानें। (Image-freepik)

HighLights

  1. 23 दिसंबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की होती है जयंती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्राचीन काल से भारत कृषि प्रधान देश माना जाता रहा है। हमारे देश में किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। अनुमान के मुताबिक भारत के लगभग 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसीलिए इस देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

National Farmer's Day: 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

हमारे देश में आज के दिन यानी 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 में हुआ था। चौधरी चरण सिंह को किसानों का हिमायती माना जाता है। उनके मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हितों के लिए कई काम किये गए और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया गया। उन्हीं को सम्मान देने के लिए अब प्रतिवर्ष नेशनल फार्मर्स डे मनाया जाता है।

(Image-freepik)

Kisan Diwas 2023: कब हुई थी शुरुआत

हमारे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 से की गयी। 2001 के बाद प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों और किसानों को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जा रहा है।

National Farmers Day Theme: 2023 की क्या है थीम

किसी भी दिन को मनाने के लिए उस दिन की थीम निर्धारित की जाती है। प्रतिवर्ष यह दिन अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस 2023 की थीम "सतत खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन के लिए स्मार्ट समाधान प्रदान करना" (Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience) तय की गयी है। इसी थीम के तहत इस दिन को पुरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 12 हजार से ज्यादा पदों पर महिलाओं की होगी नियुक्ति, नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी