Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPSOS 10th, 12th Result 2022: एमपी ‘रूक जाना नहीं’ जून परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 08:38 AM (IST)

    MPSOS 10th 12th Result 2022 DECLARED मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए एमपी रूक जाना नहीं जून 2022 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा मंगलवार 26 जुलाई 2022 को की गई।

    Hero Image
    एमपीएसओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव किया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन MPSOS 10th, 12th Result 2022, MP Ruk Jana Nahi Result 2022: मध्य प्रदेश ओपेन स्कूलिग परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS), भोपाल ने राज्य सरकार की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के जून 2022 सत्रांत की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा एमपीएसओएस रिजल्ट 2022 या एमपी रूक जाना नहीं रिजल्ट 2022 की घोषणा मंगलवार, 26 जुलाई को की गई। इसके साथ ही, एमपी एसओएस रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPSOS 10th, 12th Result 2022: इस लिंक से देखें एमपी ‘रूक जाना नहीं’ जून परीक्षाओं के परिणाम

    ऐसे में जो छात्र-छात्राएं एमपी रूक जाना नहीं योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना एमपीएसओएस 10वीं रिजल्ट 2022 या एमपीएसओएस 12वीं रिजल्ट 2022 और विषयवार प्राप्तांक एमपीएसओएस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें एमपी रूक जाना नहीं रिजल्ट 2022 पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और अंक-तालिका स्क्रीन पर देख पाएंगे।

    एमपीएसओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक

    MPSOS 10th, 12th Result 2022: 1 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को था इंतजार

    एमपीएसओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही बोर्ड के निदेशक प्रभात राज तिवारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम 41.04% रहा है। इसमें 56 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें से 23 हजार 350 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसी प्रकार, 10वीं की परीक्षाओं के लिए 77,449 विद्यार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 17948 परीक्षार्ती उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।