Move to Jagran APP

MPPSC SSE 2021 Result: एमपी राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम हुआ घोषित, अंकिता पाटकर ने किया टॉप

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल परिणाम की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों का नाम अनुक्रमांक लिंग सीट एवं श्रेणी दर्ज है। MPPSC SSE 2021 में अंकित पाटकर ने पहला स्थान वहीं अमित कुमार ने राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Sun, 09 Jun 2024 10:05 AM (IST)
MPPSC SSE 2021 Result: एमपी राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम हुआ घोषित, अंकिता पाटकर ने किया टॉप
MPPSC SSE 2021 Result: फाइनल रिजल्ट पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर राज्य सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हुए थे और अपने अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे थे वे तुरंत हो ऑनलाइन माध्यम से एमपीपीएससी की ओर से ऑफिशियल साइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।उम्मीदवारों को बता दें कि नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है। आपको बता दें कि फाइनल लिस्ट में अंकिता पाटकर ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल कर टॉप पोजीशन प्राप्त की है।

इन कैंडिडेट्स ने टॉप-10 में बनाई जगह

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट में अंकित पाटकर ने पहला स्थान वहीं अमित कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि टॉप 10 में से 7 स्थानों पर लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट निम्नलिखित है -

  • अंकिता पाटकर
  • अमित कुमार सोनी
  • पूजा चौहान
  • मनीषा जैन
  • प्रियांक मिश्रा
  • प्रियल यादव
  • आशिमा पटेल
  • रितु चौरसिया
  • सृजन श्रीवास्तव
  • ज्योति राजोरे

MPPSC SSE 2021 Result PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल

एमपीपीएससी की ओर से नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का नाम, अनुक्रमांक, लिंग, सीट एवं श्रेणी दर्ज है। आपको बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2021 के तहत मेंस एग्जाम का आयोजन 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा रिजल्ट 25 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 अप्रैल से से 24 मई 2024 तक लिए गए थे।

एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी हुआ घोषित

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से MPPSC Mains 2022 Result भी जारी कर दिया गया है। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक इस भर्ती के लिए साक्षात्कार की डेट्स की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही इस भर्ती के लिए इंटरव्यू डेट्स का एलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MPPSC Mains 2022 Result: एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जल्द आएंगी इंटरव्यू की डेट्स