MPPSC ATP Admit Card 2026: मध्य प्रदेश असिस्टेंट टाउन प्लानर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश असिस्टेंट टाउन प्लानर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिये कुल 39 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

MPPSC ATP Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
एमपी ATP परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
39 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश असिस्टेंट टाउन प्लानर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से MPPSC Assistant Town Planner Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार MPPSC ATP 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
असिस्टेंट टाउन प्लानर परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद Admit Card-Assistant Town Planner Examination- 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 39 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 10 पद, ओबीसी के लिए कुल 11 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 04 पद, एससी के लिए कुल 06 पद और एसटी के लिए 08 पद आरक्षित किए गए हैं।
MPPSC Assistant Town Planner Admit Card 2026 Direct link
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
यह भी पढ़ें: MPESB Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
