MPESB Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एमपीईएसबी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से कृषि विस्तार अधिकारी की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने MPESB Krashi Vistar Adhikari की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Group-2 Sub Group-1 Krishi Vistar Adhikari Recruitment Test -2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर आदि विषयों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अतिरिक्त परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
