MPPEB Police Constable Admit Card Date 2021: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, पढ़ें डिटेल
MPPEB Police Constable Admit Card Date 2021 एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 6 अप्रैल 2021 से किया जाना है। ऐसे में संभावना है कि परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
MPPEB Police Constable Admit Card Date 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 का आयोजन 6 अप्रैल, 2021 से किया जाना है। ऐसे में, संभावना है कि परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार रीड ऑल इंस्ट्रक्शन प्रॉपर्ली लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सर्च करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 2021 से किया जाना है। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए, 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। इस भर्ती के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 4,000 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें से 3,862 पद जीडी कॉन्स्टेबल के और 138 पद रेडियो कॉन्स्टेबल के हैं।