विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Admit Card 2026: मध्य प्रदेश एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:53 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Admit Card 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

MP Police Admit Card 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

HighLights

  1. एमपी पुलिस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) की ओर से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर)  प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MPESB MP Police Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद MPESB MP Police Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

एडमिट कार्ड में इनकी करें जांच

मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके अलावा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को भी जरूर साथ लेकर जाएं।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद, PET-PST एग्जाम के लिए यहां देखें जरूरी नियम