MPESB Patwari Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश ग्रुप 2 और सब-ग्रुप 4 पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
मध्य प्रदेश ग्रुप 2 और सब-ग्रुप 4 पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Patwari Admit Card 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
कुल 2106 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-4 पटवारी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MPESB Patwari Admit Card 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं। वे MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड को उपयोग करना होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Test Admit Card Group-2 Sub Group-4 Recruitment Test-2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
MPESB Group-2 Sub Group-4 Patwari Admit Card 2026 Direct Link
इस दिन होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर, 2026 के दिन किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के जरिये कुल 2106 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 608 पद, ओबीसी के लिए कुल 613 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कुल 207 पद, एससी के लिए कुल 274 पद और एसटी के लिए कुल 404 पद आरक्षित किए गए हैं।
