Move to Jagran APP

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट घोषित, इन लिंक से देखें परिणाम और जानें टॉपर

MP Board 10th 12th Result 2023 माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज वीरवार 25 मई 2023 को की गई। परिणामों को लेकर स्टूडेंट्स द्वारा आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब आइए जानते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Wed, 24 May 2023 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 02:20 PM (IST)
MP Board 10th, 12th Result 2023: परिणाम देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा।

MPBSE 10th, 12th Result 2023:  माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने परिणाम आज, 25 मई 2023 को घोषित करते हुए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए दिए। मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम आज यानी गुरूवार, 25 मई 2023 को घोषित कर दिए। इसके साथ ही बोर्ड ने एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपना परिणाम JagranJosh.com  पर भी देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज यानी वीरवार, 25 मई 2023 को कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दसवीं की परीक्षा में मृदुल पाल ने टॉप किया है। कक्षा 10 की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची, सोनी की कीर्ति प्रभा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोढी रहीं। वहीं, 12वीं नारायण शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - LIVE MPBSE MP Board Result 2023: घोषित हुए मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट, इन लिंक से देखें परिणाम

परिणाम घोषित होने से पहले स्टूडेंट्स नतीजों को लेकर कई सवाल सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं। आइए आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) के उत्तर जानते हैं:-

MPBSE Result 2023 Kab Aayega (Date): एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा?

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा गुरूवार, 25 मई 2023 को की जाएगी।

MP Board 10th, 12th Result 2023 Time: कितने बजे घोषित होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा एमपीबीएसई द्वारा 25 मई को दोपहर 12.30 बजे की जानी है।

MP Board 10th, 12th Result 2023: एकसाथ घोषित होंगे MPBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC), हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) और हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) - वोकेशनल की घोषणा एकसाथ 25 मई 2023 की दोपहर 12.30 बजे की जाएगी।

MPBSE MP 10th, 12th Result 2023: कहां देखें मध्य प्रदेश HSC, HSSC रिजल्ट 2023?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए स्टूडेंट्स को राज्य के रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा। इसी पोर्टल पर दोनों ही कक्षाओं के परिणाम देखे जा सकेंगे।

MP Class 10, 12 Result 2023: मध्य प्रदेश रिजल्ट देखने के लिए क्या डिटेल सबमिट करनी होगी?

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

यह भी पढ़ें - LIVE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट का हुआ एलान, परिणाम 25 मई को


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.