विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP SI Exam 2026: एमपी एसआई सूबेदार एग्जाम के लिए सेंटर पर पर कब करना होगा रिपोर्ट? शिफ्ट टाइमिंग एग्जाम पैटर्न करें चेक

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 03:02 PM (IST)

एमपी एसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा का आयोजन कल करवाया जायेगा। परीक्षा से संबंधित सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइम, परीक्षा पैटर्न ...और पढ़ें

MP SI Subedar Vacancy 2026

MP SI Subedar Vacancy 2026

HighLights

  1. एमपी एसआई परीक्षा पैटर्न, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम इस पेज से कर लें चेक।

  2. कल दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार भर्ती 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उनके लिए सेंटर पर रिपोर्ट्स करने का टाइम सहित परीक्षा की शिफ्ट एवं एग्जाम पैटर्न चेक करना बेहद जरूरी है। आपकी इसी जरूरत को देखते हुए यहां पर एमपी एसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।

दो शिफ्ट में करवाया जायेगा एमपी पुलिस एसआई एग्जाम

एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।

परीक्षा सेंटर पर कितने बजे करना होगा रिपोर्ट

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पहली शिफ्ट में हैं उनको सुबह 8 से 9 के बीच में एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपनी उपस्थिति इसी टाइम के बीच सुनिश्चित करें।

कहां-कहां हैं राज्य में सेंटर

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन, वडवानी, अनूपपुर हैं।

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 1 अंक प्रदान किया जायेगा। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
पेपर में सवाल हिंदी भाषायी बोध, अंग्रेजी भाषायी बोध, विश्लेषणात्मक क्षमता, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति, करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सूबेदार के लिए 81 पद और उप निरीक्षक (SI) के लिए 426 पद आरक्षित हैं।

एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाएं केंद्र पर साथ

अगर किसी अभ्यर्थी ने अभी तक एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP SI Admit Card 2026 Link: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 28 अक्टूबर को