MP SI Admit Card 2026 Link: एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, एग्जाम 28 अक्टूबर को
एमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इस पेज या ऑफिशियल ...और पढ़ें

एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड 2026
HighLights
एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड जारी।
28 अक्टूबर को होगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी बिना देरी के MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे हॉल टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं रिपोर्टिंग टाइम
एमपी एसआई परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया होगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 के बीच में वहीं दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- एमपी एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना होगा।
- नए पेज पर Latest Updates में Test Admit Card - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2026 पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 1 अंक प्रदान किया जायेगा। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
पेपर में सवाल हिंदी भाषायी बोध, अंग्रेजी भाषायी बोध, विश्लेषणात्मक क्षमता, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति, करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
