विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPSOS Result 2024: मध्य प्रदेश ‘रुक जाना नहीं’ 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें चेक

Published: Fri, 19 Jul 2024 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2024 03:46 PM (IST)

मध्य प्रदेश राज्य सरकार की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा जून 2024 ...और पढ़ें

MP Ruk Jana Nahi Result 2024: लिंक आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव है।
MP Ruk Jana Nahi Result 2024: लिंक आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ‘रुक जाना नहीं’ की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने राज्य सरकार की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए जून सत्र की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड द्वारा दोनों की कक्षाओं के नतीजे आज यानी शुक्रवार, 19 जुलाई को घोषित किए गए। इसके साथ ही MPSOS ने परिणाम (MP Ruk Jana Nahi Result 2024) लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

MP Ruk Jana Nahi Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में जो छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून 2024 सत्र के लिए 20 मई से 7 जून तक आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने के लिए MPSOS की वेबसाइट पर विजिट करें। इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। रिजल्ट पेज पर उम्मीदवारों को अपना अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

MPSOS रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक

बता दें कि MPSOS द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार - जून और दिसंबर में किया जाता है। इस क्रम में बोर्ड द्वारा आयोजित की गई जून 2024 सत्र की परीक्षा के लिए 5.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। हालांकि, इनमें से 2.5 लाख स्टूडेंट्स ही एग्जाम में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें - Post Office Recruitment: उत्तर प्रदेश डाक विभाग में सबसे अधिक 4588 GDS की वेकेंसी, MP और तमिलनाडु में भी बंपर भर्ती