MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, परीक्षा 28 अक्टूबर को
एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार पदों के लिए परीक्षा 28 अक्टूबर को आयोजित होगी जिसके लिए एडमिट कार्ड आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

MP Police SI Admit Card 2026 आज हो सकते हैं जारी।
HighLights
एमपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी।
28 अक्टूबर को दो शिफ्ट में आयोजित करवाया जायेगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार भर्ती 2026 के लिए परीक्षा 28 अक्टूबर को होनी है जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, MPESB द्वारा अभी हॉल टिकट जारी होने की ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
28 अक्टूबर को होनी है परीक्षा
कर्मचारी चयन मंडल की ओर से भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पहली शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9 के बीच में वहीं दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
- एमपी पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना होगा।
- नए पेज पर "नवीन सूचनाएं" में प्रवेश पत्र - सूबेदार (अनुचिवीय), शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) भर्ती परीक्षा - 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको 1 अंक प्रदान किया जायेगा। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।
पेपर में सवाल हिंदी भाषायी बोध, अंग्रेजी भाषायी बोध, विश्लेषणात्मक क्षमता, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति, करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सूबेदार के लिए 81 पद, सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF) के लिए 69 पद, सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF) के लिए 312 पद, सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी के लिए 10 पद, सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी के लिए 9 पद, सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी के लिए 4 पद और सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी के लिए 22 पद आरक्षित हैं।
