विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Constable Exam 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा इस डेट से होगी शुरू, चेक करें एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:51 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 03:53 PM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी है। परीक्षा सेंटर, एग्जाम पैटर्न व एडमिट कार्ड जारी होने की पूरी जानकारी आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

HighLights

  1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों के लिए परीक्षा 19 नवंबर से।

  2. एडमिट कार्ड डेट, एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के 7500 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा शुरू होने की प्रस्तावित तिथि 19 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में आवेदनकर्ताओं के लिए इस भर्ती परीक्षा का एग्जाम पैटर्न, सिलेबस जानना बेहद जरूरी है ताकी परीक्षा की तैयारी अच्छी हो सके।

इसके अलावा आप इस पेज से एग्जाम सेंटर की जानकारी के साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की डेट और इसे डाउनलोड करने का तरीका भी जान सकते हैं।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट, टाइमिंग एवं रिपोर्टिंग टाइम

एमपीईएसबी द्वारा परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।

पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 से 9 के बीच वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 से 2 तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपनी उपस्थिति इसी टाइम के बीच सुनिश्चित करें।

परीक्षा शहर

ऑनलाइन परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा शहर- अनूपपुर, रतलाम, बड़वानी, रीवा, भोपाल, सागर, इन्दौर, सतना, जबलपुर, सीधी, खण्डवा, उज्जैन और नीमच निर्धारित हैं।

एग्जाम पैटर्न

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में सवाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आठवीं कक्षा के स्तर के होंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक रुचि से 30 सवाल और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जा सकेगा, किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन या डाक आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एमपी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना होगा।
  • नए पेज पर Latest Updates में Admit card- Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026 पर क्लिक करना होगा।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्नीशियन-ड्राइवर पदों पर नौकरी पाने का मौका, बढ़िया वेतन के साथ साढ़े 8 घंटे की शिफ्ट और 2 दिन ऑफ