Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Patwari Exam: एक ही कॉलेज से 7 टॉपर, विवादों में घिरी एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा, CM शिवराज सिंह ने लगाई रोक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:57 AM (IST)

    MP Patwari Exam Result 2023 इसी संस्थान से न केवल 114 इस भर्ती परीक्षा में सेलेक्ट हुए हैं बल्कि टॉप 10 की लिस्ट में इस सूची से 7 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके बाद से परिणाम को लेकर संशय जताया जा रहा है। वहीं अभ्यर्थियों ने भी इस पर नाराजगी जताई है। इस मामले में फिलहाल कर्मचारी चयन मंडल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    Hero Image
    MP Patwari Exam 2023: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा अब विवादों के घेरे में आ गई है।

    एजुकेशन डेस्क। MP Patwari Exam 2023: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा अब विवादों के घेरे में आ गई है। इस एग्जाम पर अब गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इन्हीं आरोपों के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिलहाल, नियुक्ति पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी, खुद एक ट्वीट करके जरिए दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने लिखा कि, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूँ। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।

    पूरा मामला दरअसल, यह है कि एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामने आया कि एक ही कॉलेज से 114 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यह कॉलेज बसपा विधायक संजीव कुशवाहा का है। विधायक का यह कॉलेज ग्वालियर में स्थित है। इसका नाम एनआरआइ कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट है। इसी संस्थान से न केवल 114 इस भर्ती परीक्षा में सेलेक्ट हुए हैं, बल्कि टॉप 10 की लिस्ट में इस सूची से 7 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके बाद से परिणाम को लेकर संशय जताया जा रहा है। वहीं, अभ्यर्थियों ने भी इस पर नाराजगी जताई है। इसके चलते वे भी विरोध कर रहे हैं। बीते दिन उम्मीदवारों ने कई जिलों में प्रदर्शन भी किया। वहीं, इस मामले में फिलहाल, कर्मचारी चयन मंडल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से बीते मार्च-अप्रैल में ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) और पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह एग्जाम पूरे प्रदेश में कराई थी।