Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MP Forest Guard Result 2023: एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट जल्द esb.mp.gov.in पर हो सकता है घोषित, ये है अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 01:40 PM (IST)

    मध्य प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 (MP Forest Guard Result) के लिए जल्द ही एमपीईएसबी की ओर से रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आदि में भाग ले सकेंगे।

    Hero Image
    MP Forest Guard Result 2023 जल्द हो सकता है घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग और जेल विभाग में 2145 वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी (कार्यपालिक) के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 मई से 20 जून 2023 तक संपन्न करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों को इस भर्ती का रिजल्ट घोषित किये जाने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही जल्द ही खत्म हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए परिणाम इस माह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर esb.mp.gov.in करवाया जाएगा।

    MP Forest Guard Result 2023: क्यों हो रही थी रिजल्ट में देरी

    भर्ती परीक्षा होने के बाद से ही राज्य में विधानसभा चुनाव का दौर जारी हो गया था। अब राज्य में चुनाव खत्म हो चुके हैं जिसके बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

    MP Forest Guard Recruitment 2023: 2112 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

    यह भर्ती कुल 2112 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से फॉरेस्ट गार्ड के 1772 पदों, फील्ड गार्ड के 140 पदों और जेल प्रहरी के 200 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

    कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

    एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।

    जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2023: साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1785 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका, यहां पढ़ें भर्ती डिटेल