MP Board Time Table 2026: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश की ओर से अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट (MP Board 10th 12th Date sheet 2026) जारी कर दी गई है। टाइम टेबल के मुताबिक हाई स्कूल की परीक्षाएं 11 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल (MP Board Date sheet 2026) जारी कर दी गई है। डेट शीट के मुताबिक सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से लेकर 2 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा वहीं सीनियर सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक होगा।
सब्जेक्ट वाइज चेक करें किस डेट होगी किस विषय की परीक्षा
10th क्लास टाइम टेबल
परीक्षा की तिथि | परीक्षा का विषय |
11 फरवरी 2026 | हिन्दी |
13 फरवरी 2026 | उर्दू |
14 फरवरी 2026 | NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI) |
17 फरवरी 2026 | अंग्रेजी |
19 फरवरी 2026 | संस्कृत |
20 फरवरी 2026 | मराठी, गुजराती,पंजाबी, सिंधी मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये- चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर |
24 फरवरी 2026 | गणित |
27 फरवरी 2026 | विज्ञान |
02 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान |
12th क्लास टाइम टेबल
एग्जाम डेट | परीक्षा का विषय |
07 फरवरी 2026 | हिन्दी |
09 फरवरी 2026 | उर्दू, मराठी |
10 फरवरी 2026 | अंग्रेजी |
13 फरवरी 2026 | भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास |
14 फरवरी 2026 | बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज |
16 फरवरी 2026 | संस्कृत |
17 फरवरी 2026 | ड्राइंग एंड डिजाइन |
18 फरवरी 2026 | रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
19 फरवरी 2026 | मनोविज्ञान |
20 फरवरी 2026 | NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा |
21 फरवरी 2026 | कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी |
23 फरवरी 2026 | बायोलॉजी |
25 फरवरी 2026 | गणित |
26 फरवरी 2026 | राजनीति शास्त्र |
26 फरवरी 2026 | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस |
02 मार्च 2026 | समाज शास्त्र |
03 मार्च 2026 | भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
द्विवर्षीय पाठ्यक्रम पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) टाइम टेबल
MP Board Time Table 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
छात्रों को बता दें कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।