MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट कब होगा जारी, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
एमपी बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th क्लास का रिजल्ट मई के पहले वीक में जारी किया जा सकता ...और पढ़ें

MP Board 10th and 12th results
HighLights
एमपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जारी।
10th 12th रिजल्ट जल्द किया जायेगा घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कई बोर्ड द्वारा 10th 12th क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को भी रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों को बता दें कि पिछले सत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा परिणाम की घोषणा 6 मई को की गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी बोर्ड द्वारा रिजल्ट मई के पहले वीक में जारी किया जा सकता है। अभी दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा रहा है।
इन डेट्स में आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपीबीएसई द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले सत्र में हाई स्कूल में 76.42 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी वहीं इंटर में 74.48% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं कक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था। उन्होंने 500 में से मिले 500 अंक हासिल किये। इसके अलावा 12वीं कक्षा में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किये थे।
12वीं कक्षा में स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग टॉपर रहे थे। स्ट्रीम वाइज आर्ट्स से अंकुर यादव, मैथ्स साइंस ग्रुप से प्रियल द्विवेदी (ओवरऑल टॉपर), साइंस बायो ग्रुप से गार्गी अग्रवाल, कॉमर्स से रिमझिम करोथिया और एग्रीकल्चर से हरिओम साहू ने पहला स्थान हासिल किया था।
10वीं कक्षा के टॉपर्स
- प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
- आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500
- शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500
- मानसी साहू (सीधी)- 497/500
- सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500
- शिवम पांडे (सतना)- 497/500
- अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500
- सुम्बुल खान (सागर)- 496/500
- तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500
- अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500
- अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500
- प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500
