CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की ये है संभावित डेट, फेल स्टूडेंट्स मई में दोबारा दे सकेंगे एग्जाम
सीबीएसई की ओर से सेकेंडरी रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के मध्य में होने की उम्मीद है। इस बार 10th बोर्ड ...और पढ़ें

CBSE 10th Result 2026 Date
HighLights
सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट अप्रैल के मध्य में जारी होने की उम्मीद।
इस बार दो बार होंगी दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस साल 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। मुख्य बोर्ड परीक्षाओं (फेज 1) में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकी वे आगे एग्जाम की तैयारियों में लग सकें। ऐसे में इन सभी छात्रों को बता दें कि इस बार सीबीएसई द्वारा सेकेंडरी रिजल्ट अप्रैल माह के मध्य में जारी होने की पूरी उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम 10 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी जारी हो सकता है।
CBSE 10th Result 2026: फेल स्टूडेंट्स मई में दोबारा दे सकेंगे बोर्ड एग्जाम
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो वे दूसरी बार बोर्ड एग्जाम दे पाएंगे। फेज 2 परीक्षाओं का आयोजन मई माह में करवाया जायेगा।
अंकों में सुधार के लिए भी दोबारा दे सकेंगे परीक्षा
फेल होने के साथ ही ऐसे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे वे भी दोबारा बोर्ड एग्जाम में भाग ले सकेंगे। हालांकि, सुधार के लिए वे केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।
सेशन 2 परीक्षा में कम अंक आने पर पहले वाले अंक होंगे मान्य
छात्रों को बता दें कि वे दूसरे सेशन की बोर्ड परीक्षा में बेधड़क परीक्षा दे सकते हैं। अगर दूसरी बार अपने किसी विषय की परीक्षा दी और उसमें पहले से कम अंक प्राप्त होते हैं तो पहली परीक्षा में प्राप्त अंक ही मान्य होंगे। ऐसे में कम अंक प्राप्त करने की टेंशन नहीं रहेगी। सीबीएसई की ओर से फाइनल पासिंग सर्टिफिकेट दोनों चरणों की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दिया जायेगा।
रिजल्ट चेक करने के तरीका
छात्रों एवं उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई 10th रिजल्ट विभिन्न तरीकों से चेक किया जा सकेगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही डिजीलॉकर के ऐप एवं पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG ऐप या एसएमएस के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी चेक कर सकेंगे।

पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी सब्जेक्ट में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। उदाहरण के लिए अगर छात्र किसी विषय में निर्धारित पूर्णांक 100 में से 33 से कम अंक पाते हैं तो वे फेल मानें जायेंगे। हालांकि, अगर वे फेल हो जाते हैं तो 2nd फेज की परीक्षा दे सकेंगे।
