विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट इस डेट में हो सकता है जारी, फेल स्टूडेंट्स दोबारा दे सकेंगे एग्जाम

Published: Wed, 25 Mar 2026 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:18 PM (IST)

सीबीएसई 10th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 10 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है। 2nd फेज की परीक्षाएं मई में वहीं रिजल्ट जून में जारी होगा।

CBSE Board Secondary Result

CBSE Board Secondary Result

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू।

  2. जल्द जारी किया जायेगा सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 10th बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन स्टूडेंट्स को बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई द्वारा 10th क्लास का रिजल्ट 10 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
चूंकि इस बार 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। दूसरे फेज की परीक्षाएं मई माह में आयोजित होंगी जिसके चलते मुख्य परीक्षा परिणाम अप्रैल में घोषित कर दिया जायेगा।

फेल स्टूडेंट्स दोबारा हो सकेंगे परीक्षा में शामिल

सीबीएसई द्वारा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स फेल हो जायेंगे वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे। हालांकि, पास होने वाले स्टूडेंट्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में से) केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।

5 मई से 20 मई तक आयोजित हो सकती हैं परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से पहले दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरे फेज की बोर्ड परीक्षाएं 5 मई से लेकर 20 मई तक आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, डेटशीट रिजल्ट जारी होने होने के बाद आएगी। 2nd फेज रिजल्ट जून 2026 में जारी कर दिया जायेगा।

रिजल्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी ,
  • अब आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10th Result 2026

पासिंग सर्टिफिकेट फाइनल रिजल्ट के बाद मिलेगा

छात्रों को बता दें कि सीबीएसई की ओर से पासिंग सर्टिफिकेट दोनों चरणों की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 Date: 52 लाख स्टूडेंट्स के लिए उल्टी गिनती शुरू, इस डेट तक आएगा 10वीं 12वीं रिजल्ट