विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Board Exam 2027: मध्य प्रदेश बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में किया चेंज, जानें पेपर में क्या होगा बदलाव

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:17 PM (IST)

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया गया है। यह नियम इसी वर्ष से लागू कर दिया जायेगा।

MP Board Exam 2027

MP Board Exam 2027

HighLights

  1. एमपी बोर्ड ने प्रश्न पत्र पैटर्न में किया बदलाव।

  2. 9th से लेकर 12th तक के प्रश्न पत्र पर होगा लागू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 से 12 तक के लिए प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, मुख्य विषयों में दो अंकों वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में अब छात्रों को आंतरिक विकल्प (internal choices) की सुविधा नहीं दी जाएगी। हालांकि, तीन अंकों और चार अंकों वाले प्रश्नों में आंतरिक विकल्प मिलते रहेंगे।

बोर्ड ने 'नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क' (NSQF) के अंतर्गत आने वाले विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए, पांच अंकों और सात अंकों वाले प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प दिए हैं। इन बदलावों की घोषणा 15 अक्टूबर 2026 के एक नोटिस में की गई थी।

विज्ञप्ति जारी कर साझा की गई डिटेल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की पाठ्यचर्या समिति बैठक दिनांक 20.08.2025 (कार्यपालिका समिति की बैठक दिनांक 28.08.2025 के अनुमोदन) के निर्णय के अनुपालन में, सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आंतरिक विकल्प (Internal Choice) के संबंध में निम्नानुसार नियम लागू किए गए हैं :-

मुख्य विषयों के प्रश्न पत्रों में

  1. प्रश्न पत्रों में 02 अंकों के प्रश्नों (अतिलघुउत्तरीय) में दी जाने वाली आंतरिक विकल्प की सुविधा को समाप्त किया गया है।
  2. प्रश्न पत्रों में 03 अंकों के प्रश्नों (लघुउत्तरीय) एवं 04 अंकों के प्रश्नों (दीर्घउत्तरीय) में पूर्ववत आंतरिक विकल्प प्रदान किए जायेंगे।

NSQF विषयों में

  • NSQF विषयों के प्रश्न पत्रों में 05 अंकों के प्रश्नों (दीर्घउत्तरीय) एवं 07 अंकों के प्रश्नों (निबंधात्मक) में आंतरिक विकल्प की सुविधा प्रारम्भ की जाती है।
  • उक्त निर्णय सत्र 2026-27 की परीक्षाओं से लागू किये जाते है।

डेटशीट जल्द होगी जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जल्द जारी कर दिया जायेगा। पिछले साल 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च तक करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Time Table 2027: सीबीएसई 10th-12th डेटशीट इस वीक आने की उम्मीद, 15 फरवरी के आस-पास स्टार्ट हो सकती हैं परीक्षाएं