CBSE Board Time Table 2027: सीबीएसई 10th-12th डेटशीट इस वीक आने की उम्मीद, 15 फरवरी के आस-पास स्टार्ट हो सकती हैं परीक्षाएं
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा इस सप्ताह में CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2027 जारी की जा सकती ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2027 जल्द होगी जारी।
HighLights
सीबीएसई बोर्ड डेट शीट bse.gov.in पर होगी जारी।
15 फरवरी के आस-पास परीक्षाएं हो सकती हैं शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए जल्द ही डेटशीट जारी होने का अनुमान है। टाइम टेबल की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर की जाएगी। ध्यान रखें कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी क्लास के लिए CBSE Date Sheet 2027 अलग-अलग PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी।
15 फरवरी के आस-पास शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई द्वारा हर साल बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी के आसपास शुरू की जाती हैं। पिछले साल 17 फरवरी से बोर्ड एग्जाम स्टार्ट हुए थे। दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड एग्जाम होने से पहले प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जो जनवरी से फरवरी 2027 तक संपन्न करवाई जा सकती हैं।
सैंपल पेपर हो चुके जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10th एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर एवं मार्किंग स्कीम जारी की जा चुकी है। सभी स्टूडेंट्स मॉडल पेपर को ध्यान में रखकर तैयारियां स्टार्ट कर दें जिससे वे अच्छे अंक प्राप्त कर पाएं।
केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
- सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा जहां आपको 10th या 12th के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
एक शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में करवाया जाता है। लेकिन, कुछ पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो कुछ पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
