JNVST 2027: नवोदय विद्यालय 9वीं-11वीं एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई
नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एवं 11 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक ...और पढ़ें

Navodaya Vidyalaya Class 9 and 11 admission
HighLights
नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए 22 अक्टूबर तक आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी।
कक्षा 9वीं एवं 11वीं में एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से सत्र 2027-28 कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026 तक के लिए एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एवं 11वीं में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
कक्षा 9: एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हुआ हो। इसके साथ ही छात्र का उसी जनपद का निवासी होना चाहिए जिसमें नवोदय विद्यालय स्थित है। स्टूडेंट का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। जो छात्र 8वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वे आवेदन नहीं कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं: एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है और उनका जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। जो छात्र कक्षा 10वीं पास कर चुके हैं वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
स्वयं भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म
- नवोदय विद्यालय एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज जिस कक्षा (9वीं या 11वीं) के लिए आवेदन करना है उस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
- अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिर में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
नहीं लगेगी एप्लीकेशन फीस
सभी अविभावकों को बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
एग्जाम डेट घोषित, इस डेट में होगी परीक्षा
लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027-28 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 अप्रैल 2027 को करवाया जाएगा। एग्जाम में अभ्यर्थियों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा जिसको हल करने के लिए कुल 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
