विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Board 10th 12th Result 2026: क्लास 10th और 12th का रिजल्ट इस डेट तक होगा जारी, यहां mpbse.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Sat, 04 Apr 2026 10:08 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। उम्मीदवार जल्द ...और पढ़ें

MP Board 10th 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

MP Board 10th 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी किया जाएगा रिजल्ट।

  2. लगभग 18 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 02 मार्च तक और कक्षा बारहवीं की परीक्षा 07 फरवरी से 05 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 18 लाख छात्र एवं छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

जो छात्र इस साल कक्षा 10वीं एवं 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि का जरूरत होगी।

कब आएगा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों के मन में अब एक ही सवाल है कि आखिर कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी किया जा सकता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिजल्ट 15 अप्रैल, 2026 तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

MP Board Result 2026: कैसे और कहां से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'MP Board 10th 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करमा होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एवं अभिभावक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in से भी रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: DDA MTS Result 2026: डीडीए ने जारी किया MTS परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड