DDA MTS Result 2026: डीडीए ने जारी किया MTS परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
डीडीए ने एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

DDA MTS Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी।
कुल 1732 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से (DDA MTS Result 2026) का रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1732 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। डीडीए ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, रोल नंबर और अभिभावक के नाम की जांच अच्छे से कर लें।
DDA MTS Result 2026 out: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
डीडीए ने एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले DDA की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद DDA MTS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रिन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
डीडीए की ओर से एमटीएस परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16 दिसंबर से लेकर 03 जनवरी, 2026 के बीच किया गया था। इसके साथ ही 05 जनवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए 02 और 03 मार्च, 2026 को स्किल टेस्ट का आयोजन भी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1732 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा व पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में जरूरी जानकारी की जांच अवश्य कर लें।
