Move to Jagran APP

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से जानें Boys Vs Girls पास पर्सेंटेज

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लड़कियों एवं लड़कों का पास प्रतिशत भी घोषित किया जायेगा।

By Jagran NewsEdited By: Amit YadavThu, 25 May 2023 12:26 PM (IST)
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से जानें Boys Vs Girls पास पर्सेंटेज
MP Board 10th, 12th Result 2023: यहां से जानें मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं पास पर्सेंटेज।

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर क्लास 10th एवं 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresult.nic.in एवं mpbse.nic.in पर घोषित किया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से पास पर्सेंटेज भी घोषित कर दिया जायेगा। बोर्ड की ऑफ से लड़कियों एवं लड़कों का पास प्रतिशत भी जारी किया जायेगा। रिजल्ट घोषित होते है इससे संबंधित पूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE MPBSE MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द, शिक्षा विभाग ने जारी किया अपडेट

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर जांचे रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2023: क्या रहा पास पर्सेंटेज

एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से पास प्रतिशत भी जारी कर दिया जायेगा। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस वर्ष रिजल्ट में सुधार होने का अनुमान है। जैसे ही रिजल्ट घोषित किया जायेगा यहां से पर सारे आंकड़े उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

MP Board 10th, 12th Result 2023: इन स्टेप्स से जांचे रिजल्ट

एमपी बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresult.nic.in एवं mpbse.nic.in पर जाना होगा। होम पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट है। आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गयी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें। अब आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे जांच सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।