विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mother Teresa: मदर टेरेसा की 112वीं जयंती आज, जानें उनके जीवन से जुड़े कुछ परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2022 11:08 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 26 Aug 2022 11:11 AM (GMT+05:30)

Mother Teresa Birth Anniversary मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ था। उन्हें वर्ष 1962 में ...और पढ़ें

मदर टेरेसा की 112वीं जयंती पर जानें परीक्षा के लिए उपयोगी जीके फैक्ट्स।
मदर टेरेसा की 112वीं जयंती पर जानें परीक्षा के लिए उपयोगी जीके फैक्ट्स।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Mother Teresa Birth Anniversary: नोबल शांति पुरस्कार और रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार विजेता, शांति दूत और समाज सेविका मदर टेरेसा की आज 112वीं जयंती है। ‘सेंट टेरेसा ऑफ कलकत्ता’ के नाम से भी विख्यात मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ था। मदर टेरेसा एक ‘अल्बेनियाई-भारतीय रोम कैथोलिक नन’ थीं, जिन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नाम के कैथोलिक धार्मिक जनमंडली की वर्ष 1950 में कोलकाता में स्थापना की थी। मदर टेरेसा को उनके समाजसेवक के तौर पर किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दीन-दुखियों, कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मृत्यु 5 सितंबर 1997 को हुई थी, जिसे ‘इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी’ के तौर पर मनाया जाता है। मदर टेरेसा के के जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़़ी परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान (GK Facts) तथ्य।

Mother Teresa: मदर टेरेसा पर कुछ परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान तथ्य

  • मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया के Skopje, Macedonia में हुआ था। उनकी मृत्यु 5 सितंबर 1997 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुई थी।
  • 5 सितंबर को ‘इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी’ के तौर पर मनाया जाता है।
  • मदर टेरेसा ‘सेंट टेरेसा ऑफ कलकत्ता’ के नाम से भी विख्यात हैं।
  • उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना वर्ष 1950 में कोलकाता में की थी।
  • मदर टेरेसा को वर्ष 1962 में रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार से दिया गया था।
  • मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबल शांति पुरस्कार दिया गया था।
  • मदर टेरेसा को वर्ष 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • मदर टेरेसा को 4 सितंबर 2016 को सेंट की उपाधि दी गई। (यह भी पढ़ें - मदर टेरेसा को 4 सितंबर को मिलेगी संत की उपाधि, पोप फ्रांसिस ने दी मंजूरी)
  • सेंट की उपाधि पाने वाली मदर टेरेसा भारत से पहली महिला थीं। (यह भी पढ़ें- ममता की प्रतिमूर्ति अब 'संत मदर टेरेसा', भारत से संत बनने वाली पहली महिला)