यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MHT CET Result 2022: 5-वर्षीय LLB प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 3-वर्षीय कोर्स एट्रेंस रिजल्ट शाम 5 बजे से करें चेक
MHT CET Result 2022 महाराष्ट्र के लॉ-कॉलेजों में पांच वर्षीय एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MHT CET Result 2022: महाराष्ट्र लॉ कोर्सेस में ऐडमिशन को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 5 वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिल के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। सेल द्वारा एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय प्रवेश परीक्षा के नतीजे आज यानि सोमवार, 12 सितंबर 2022 को घोषित किए गए और इसके साथ ही MAH LLB 5 ईयर रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mahacet.org, पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार पांच वर्षीय लॉ यूजी कोर्स दाखिले के लिए MHT CET द्वारा 2 अगस्त 2022 को विभिन्न पालियों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और स्कोर कार्ड वेबसाइट पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या व जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी।
MAH LLB 5 ईयर रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक
MHT CET Result 2022: 3-वर्षीय LLB एंट्रेंस रिजल्ट आज शाम 5 बजे
वहीं, एमएचटी सीईटी सेल द्वारा 3-वर्षीय LLB कोर्स में इस साल दाखिले के लिए पिछले माह के दौरान 3 अगस्त और 4 अगस्त को विभिन्न पालियों में आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के नतीजों की भी घोषणा आज ही की जानी है। सेल के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक MAH LLB 3 ईयर रिजल्ट 2022 की घोषणा शाम 5 बजे तक कर दी जाएगी। इसके बाद, परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से परिणाम पेज पर जा सकेंगे और अपने अप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ के विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम व स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
यहां मिलेगा MAH LLB 3 ईयर रिजल्ट 2022 लिंक
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र सीईटी सेल ने एमबीए/एमएमएस कोर्सेस के लिए प्रवेश परीक्षा परिणामों की भी घोषणा कर दी है। इन परीक्षाओं का आयोजन 23 से 25 अगस्त तक विभिन्न पालियों में किया गया था।
