Move to Jagran APP

MBSE HSLC Result 2021: घोषित हुए मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे, इस लिंक से देखें अपनी मार्क-शीट

MBSE HSLC Result 2021 मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएससई) ने आज 3 जून को दोपहर 12 बजे मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। मिजोरम बोर्ड ने राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 छात्रों के लिए परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर की है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 12:45 PM (IST)
MBSE HSLC Result 2021: घोषित हुए मिजोरम बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे, इस लिंक से देखें अपनी मार्क-शीट
छात्र-छात्राएं अपना एमबीएससई 10वीं रिजल्ट 2021 नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MBSE HSLC Result 2021: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएससई) ने आज, 3 जून 2021 को दोपहर 12 बजे मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी है। मिजोरम बोर्ड ने राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 छात्रों के लिए परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर की है। मिजोरम बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राएं अपना एमबीएससई 10वीं रिजल्ट 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

इस लिंक से देखें मिजोरम कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम (MBSE HSLC Result 2021)

इन स्टेप में करें मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे

वर्ष 2021 के लिए मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद जहां होम पेज पर ही नोटिफिकेशन सेक्शन में दिये गये MBSE HSLC Result 2021 से सम्बन्धित लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद मिजोरम एचएसएलसी रिजल्ट 2021 का पेज ओपेन होगा, जहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर (बिना वर्ष के) भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना MBSE HSLC Result 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतो के मद्देनजर सेव कर लेनी चाहिए।

अप्रैल 2021 में आयोजित हुए थे एग्जाम

भले ही कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते दोनो केंद्रीय बोर्डों और ज्यादातर राज्यों की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया, लेकिन मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएससई) द्वारा एचएसएलसी परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा 10 के थ्योरी एग्जाम 1 से 20 अप्रैल तक आयोजित किये थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। इसके बाद मिजोरम बोर्ड ने एचएसएलसी रिजल्ट 2021 की घोषणा 3 जून को की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.