विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

March 2026 School Holiday: इस महीने रहेगी स्कूलों में छुट्टियों की भरमार, होली ईद रामनवमी सहित इन डेट्स में बंद रहेंगे विद्यालय

Published: Sun, 01 Mar 2026 09:35 AM (IST)

मार्च महीना शुरू हो गया है और यह माह छात्रों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने में 5 ...और पढ़ें

March 2026 School Holidays

March 2026 School Holidays

HighLights

  1. मार्च माह में होली, ईद सहित अन्य मौकों पर बंद रहेंगे स्कूल।

  2. त्योहारों के साथ ही इस माह पड़ेंगे 5 रविवार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2026 के मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना स्टूडेंट्स के लिए खुशियां का महीना है। मार्च महीने में होली के साथ ही ईद, ईद रामनवमी जैसे बड़े त्योहारों के साथ ही महावीर जयंती व गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहार भी सेलिब्रेट किये जायेंगे। ऐसे में इस महीने में छात्रों को लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं।

छुट्टियों के अनुसार शेड्यूल कर लें खुशियां

जब भी स्कूलों से बच्चों की छुट्टियां होती हैं तो उनके माता पिता भी उसी के अनुसार प्लान बनाते हैं और और सब मिलकर त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं या कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में हम यहां रविवार सहित मार्च 2026 माह में पड़ने वाली सभी छुट्टियों की जानकारी दे रहे हैं जिनको ध्यान में रखकर आप आगे की तैयारियों अभी से कर सकते हैं।

डेट के अनुसार इस माह में पड़ने वाले अवकाश

इस माह में 5 रविवार के साथ ही होली, ईद, रामनवमी, महावीर जयंती व गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों पर छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

  • 1 मार्च: रविवार
  • 2 से 4 मार्च: होली
  • 8 मार्च: रविवार
  • 15 मार्च: रविवार
  • 19 मार्च: उगादी / गुड़ी पड़वा (प्रमुखता महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक राज्य में मनाया जाता है)
  • 21 मार्च: ईद-उल-फितर
  • 22 मार्च: रविवार
  • 26 मार्च: राम नवमी
  • 29 मार्च: रविवार
  • 31 मार्च: महावीर जयंती
march 2026 School Holidays

छात्रों एवं अविभावकों को बता दें कि होली के त्योहार पर छुट्टियां अलग-अलग दिनों की हो सकती हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टियां 3 दिनों तक रहेंगी वहीं कई राज्यों में छुट्टियों दो दिनों वहीं कई राज्यों में केवल 4 मार्च की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा जयंती आदि की होने वाली छुट्टियां स्कूलों एवं राज्यों के हिसाब से निर्बंधित हो सकती हैं। इसलिए छात्र अपने राज्य के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां चेक कर लें या अपने स्कूल से संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आधुनिक पनडुब्बी के जनक जॉन फिलिप हॉलैंड ने एक उपन्यास के विचार से बसा दिया सबमरीन का संसार