विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur board 12th time table 2023: मणिपुर बोर्ड ने 12वीं के डेटशीट की घोषणा, 23 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 14 Jan 2023 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2023 12:03 PM (IST)

Manipur board 12th time table 2023 शेड्यूल के अनुसार पहली परीक्षा 23 फरवरी 2023 को इंग्लिश की आयोजित की जाएगी। ...और पढ़ें

मणिपुर बोर्ड ने 12वीं के टाइमटेबल की घोषणा कर दी है।
मणिपुर बोर्ड ने 12वीं के टाइमटेबल की घोषणा कर दी है।

एजुकेशन डेस्क। Manipur board 12th time table 2023: मणिपुर बोर्ड ने 12वीं के टाइमटेबल की घोषणा कर दी है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Council of Higher Secondary Education, Manipur) की ओर से जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार, बारहवीं की परीक्षाएं 23 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 1 अप्रैल, 2023 तक संचालित की जाएंगी। बोर्ड ने कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि भी घोषित की है। इसके अनुसार, यह एग्जाम 1 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जानी हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट से cohsem.nic.in पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, पहली परीक्षा 23 फरवरी, 2023 को इंग्लिश की आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 को Alternative इंग्लिश समेत अन्य विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, 28 फरवरी, 2023 को एजुकेशन, केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडीज के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 3 मार्च, 2023 को इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 06 मार्च, 2023 को फिजिक्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 13 मार्च, 2023 को मैथ्स और 15 मार्च, 2023 को Economics की परीक्षा कराई जाएगी।

How to download Manipur 12th date sheet 2023: मणिपुर 12वीं बोर्ड डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

मणिपुर 12वीं बोर्ड डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सबसे स्टूडेंट्स को आधिकािरक वेबसाइट cohsem.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर 'नोटिस' सेक्शन पर क्लिक करें। अब, उस लिंक पर क्लिक करें जो कहता है, 'मणिपुर एचएसई टाइम टेबल 2023 करें। अब मणिपुर कक्षा 12 2023 टाइम टेबल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

मणिपुर बोर्ड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इनमें एमपी बोर्ड, पंजाब, राजस्थान , हरियाणा, यूपी समेत अन्य शामिल हैं। ये परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएंगी।