Manabadi AP Inter Supply Result 2019 Live Updates: bieap.gov.in पर रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
Manabadi AP Inter First and Second Year Supply Result 2019 घोषित हो चुका है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
हैदराबाद, जेएनएन। Manabadi AP Inter Supply Result 2019 Live Updates BIEAP ने आंध्र प्रदेश इंटर सप्लाई फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र बेसब्री से Manabadi AP Inter supplementary 2019 के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर नतीजे घोषित किए हैं। इंटरमीडिएट जूनियर और सीनियर के नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को अपना हॉल टिकट नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
BIEAP ने 14 मई से 22 मई, 2019 के बीच सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में 4 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। आंध्र प्रदेश जूनियर और सीनियर इंटरमीडिएट के नतीजे 12 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे। इस साल 10 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने AP Intermediate 1st और 2nd year की परीक्षा दी थी। इस साल AP Intermediate 1st और 2nd year का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत रहा है।
Manabadi Inter Supply Results 2019 ऐसे करें चेक-
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब AP Inter supply result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी जरूरी जानकारियां यहां दर्ज करें।
- अब सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप