विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra FYJC Admission 2025: जल्द ही जारी होगी फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Published: Thu, 26 Jun 2025 09:04 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Jun 2025 09:13 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन (FYJC) के तहत CAP राउंड-1 की ...और पढ़ें

Maharashtra FYJC Admission 2025: जल्द ही जारी होगी लिस्ट

Maharashtra FYJC Admission 2025: जल्द ही जारी होगी लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन (FYJC) के तहत CAP राउंड-1 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून शाम 5 बजे जारी होनी थी। लेकिन अब CAP राउंड-1 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून को जारी की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आज जल्द ही सीट अलॉटमेंट लिस्ट देख पाएंगे। पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।

फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन के तहत राज्य में लगभग 20 लाख सीटें हैं, जिसमें लगभग 8.52 लाख सीटें साइंस स्ट्रीम के लिए, 5.40 लाख सीटें कॉमर्स स्ट्रीम के लिए और 6.50 लाख सीटें आर्ट्स स्टूडेंट के लिए आंवटित की गई हैं। इसके अलावा पहले राउंड के लिए जूनियर कॉलेज आवंटन सूची, छात्र लॉगिन करके अपने आवंटित जूनियर कॉलेज का विवरण देख पाएंगे और खिला लेने के लिए कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।

ऐसे कर सकेंगे महाराष्ट्र FYJC 2025 अलॉटमेंट लिस्ट चेक

अगर आप महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2025 अलॉटमेंट लिस्ट चेक करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • महाराष्ट्र FYJC 2025 अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर अपने क्षेत्र का चयन करना होगा।
  • इसके बाद “Round one seat allotment list (2025-26)” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • अंत में अपने नाम और रोल नंबर की जांच करके भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।