विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC Mains Admit Card 2025: जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 29 जून को होगी परीक्षा

Published: Thu, 26 Jun 2025 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 08:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों की भर्ती ...और पढ़ें

UPSSSC Mains Admit Card 2025: 29 जून को होगी परीक्षा

UPSSSC Mains Admit Card 2025: 29 जून को होगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के तहत कुल 5512 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून, 2025 को विभिन्न केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा 29 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

अगर आप मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1.  मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर "Important Announcement" पर जाएं।
  3. अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. अब आपकी स्क्रीन पर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें

परीक्षा का समय अब नजदीक है, इसलिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट पहले ही निकाल कर रख लें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो। इसके अलावा एडमिट कार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक तरीके से पढ़ें और यदि मुमकिन हो तो परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र में जाकर इसकी पहले ही जांच कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable 2025: एसएससी ने जारी की जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, यहां देखें पूरी डिटेल्स