Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maharashtra SSC Result 2023 जल्द हो सकता है घोषित, कैसे कर सकेंगे चेक, यहां से जानें हर सवाल का जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 30 May 2023 11:01 AM (IST)

    Maharashtra SSC Result 2023 महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 15 लाख स्टूडेंट्स कर रहे हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम जल्द ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट से जुड़े विभिन्न सवालों के उत्तर यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    Maharashtra SSC Result 2023 जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर हो सकता है घोषित।

    Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं में इस वर्ष 15 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया में चल रही खबरों को माने तो बोर्ड की ओर से जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड 10th क्लास का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अगर आपके मन में भी महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं रिजल्ट कब जारी होगा? नतीजे कैसे चेक किए जा सकते हैं? आदि सवालों हैं तो यहां से आप हर सवाल का जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra SSC 10th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10th रिजल्ट कब आएगा?

    महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जा चुका है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

    Maharashtra Board 10th Result 2023: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

    जो स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं वे आगे दिए गए बिंदुओं को फॉलो कर आसानी से रिजल्ट जांच सकेंगे। परिणाम की जांच के लिए आपको पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको एसएससी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    Maharashtra Board 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट क्या आज होगा जारी?

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट आज जारी हो सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गयी है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर विजिट करते रहें।

    यह भी पढ़ें- LIVE Maharashtra SSC Result 2023 Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, जानें कब घोषित हो सकते हैं नतीजे?