विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra HSC Board Exam 2022: कल से भरे जाएंगे महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 04:37 PM (IST)

Maharashtra HSC Board Exam 202212वीं के रेग्यूलर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के फॉर्म 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक भरे ...और पढ़ें

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्म के कल से यानी कि 12 नवंबर, 2021 से भरे जाएंगे।
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्म के कल से यानी कि 12 नवंबर, 2021 से भरे जाएंगे।

Maharashtra HSC Board Exam 2022: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्म के कल से यानी कि 12 नवंबर, 2021 से भरे जाएंगे। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Maharashtra School Education Minister Varsha Gaikwad) ने दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे या (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune or MSBSHSE) कल से बारहवीं परीक्षा के फॉर्म भरना शुरू कर देगा। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस कक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर इस संबंध में डिटेल्स चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

ताजा अपडेट के अनुसार, 12वीं के रेग्यूलर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के फॉर्म 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक भरे जाएंगे। वहीं 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के एप्लीकेशन फॉर्म 3 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2021 तक भरे जाएंगे। इसके अलावा चालान डाउनलोड करने की तिथि 12 से 23 दिसंबर, 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सूचित किया जाता है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। चूंकि उन्हें ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा, इसलिए छात्रों को इन फॉर्मों को अपने स्कूलों या जूनियर कॉलेजों के माध्यम से भरना होगा।

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 2022 के परीक्षार्थी ध्यान दें कि यह परीक्षा सभी छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें रेग्यूलर परीक्षा देने वाले और यहां तक ​​कि प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए भी आयोजित होगी। आधिकारिक नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों ने एचएससी या 12 वीं की परीक्षा में ग्रेड सुधार स्कीम के तहत नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, वे भी इन फॉर्मों को भर सकते हैं।

बारहवीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जारी आधिकारिक नोटिस के माध्यम से, MSBSHSE ने प्रधानाचार्यों और स्कूल / जूनियर कॉलेज प्रमुखों के लिए निर्देशों का एक सेट भी जारी किया है, जिनका ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय पालन किया जाना चाहिए। नियमित छात्रों के लिए फॉर्म सरल डेटाबेस से भरे जाएंगे।