Maharashtra Board 12th Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र HSC रिजल्ट का लिंक mahresult.nic.in पर हुआ एक्टिव, यहां से चेक करें नतीजे
Maharashtra MSBSHSE HSC Result 2024 आज यानी 21 मई को घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स दोपहर अब ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष HSC Board Exam का आयोजन 2 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक किया गया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC/ 12th) रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आज, 21 मई क 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जानी थी। इसके बाद अब स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर नतीजे चेक करने के साथ मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट घोषित हो गया है। इस वर्ष भी लड़कियों ने 12th क्लास में बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके व्यू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट जारी हो गया है। अब 1 बजे बोर्ड की ओर से लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं मदर्स फर्स्ट नेम दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट का लिंक बस कुछ ही पलों में एक्टिव होने वाला है। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा HSC रिजल्ट देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2024 में साइंस स्ट्रीम का परिणाम सबसे बेहतर रहा:-
- साइंस स्ट्रीम - 97.82 फीसदी
- आर्ट्स स्ट्रीम - 85.88 फीसदी
- कॉमर्स स्ट्रीम - 92.18 फीसदी
- वोकेशनल स्ट्रीम - 87.75 फीसदी
- आइटीआइ - 87.69 फीसदी
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक इस बार भी HSC की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 95.44 फीसदी छात्राएं और 91.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा आज, 21 मई को कर दी गई है। MSBSHSE द्वारा जारी अपडेट के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 93.37 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
पिछले वर्ष की महाराष्ट्र HSC परीक्षाओं में 93.73 फीसदी छात्राएं और 89.14 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर था।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष की परीक्षाओं में 91.25 फीसदी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 मई को की गई थी। इस बार की परीक्षाओं के परिणाम आज, 21 मई को घोषित किए जा रहे हैं।
स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC के नतीजों में अनुत्तीर्ण घोषित किए छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री एग्जाम सम्मिलित हो सकेंगे। इस सम्बन्ध में अपडेट MSBSHSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त हुए होने आवश्यक हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स को बुकमार्क कर सकते हैं, ताकि नतीजे जारी होने के बाद परिणाम आसानी से देखा जा सके।
- mahahsscboard.maharashtra.gov.in
- mahresult.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- mahahsc.in
- mahahsscboard.in
स्टूडेंट्स अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके देख सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के रिजल्ट की घोषणा के साथ टॉपर्स की लिस्ट पिछले साल की तरह ही इस वर्ष भी जारी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Maharashtra HSC Toppers List 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होंगे घोषित, नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा HSC रिजल्ट 2024 की घोषणा आज दोपहर 1 बजे की जाएगी।
महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी के परीक्षाफल आज यानी मंगलवार, 21 मई को घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर एवं मां का नाम दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Board Result 2024: कल घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट, MSBSHSE ने जारी किया नोटिस
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे इसी साल पास होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड की ओर से आयोजित किये जाने वाले कंपार्टमेंटल एग्जाम में भाग लेना होगा।
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो वे अपने रिजल्ट को रीचेक करवा सकेंगे। अपनी कॉपी को रीचेक करवाने के लिए आपको स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से इस वर्ष 12th क्लास के बोर्ड एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया था। इसमें 15 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
- महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर एवं माता का नाम भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर अपनी माता का नाम दर्ज करना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन में जिन वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक उपलब्ध करवाया जायेगा उसकी जानकारी प्रदान कर दी है।
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- mahahsscboard.in
- results.digilocker.gov.in
- tv9marathi.com
- results.targetpublications.org
महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट कल 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा।
इस बार महाराष्ट्र बोर्ड HSC परीक्षाओं में सबसे अधिक साइंस स्ट्रीम के लिए 7.6 लाख छात्र-छात्राएं ने परीक्षा फॉर्म भरे थे।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा इस बार की HSC की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15,13,909 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किए जाने की जानकारी साझा की गई है।
MSBSHSE ने HSC परीक्षाओं की नतीजे जारी किए जाने की तारीख और समय (Date and Time) का ऐलान आज, 20 मई को कर दिया।
यह भी पढे़ं - Maharashtra Board Result 2024: कल घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट, MSBSHSE ने जारी किया नोटिस
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से रिजल्ट जारी करने की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गई है।
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12th क्लास रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी गई है। Maharashtra Board HSC Result 2024 कल दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा।