MAH CET MBA Result 2020: महाराष्ट्र एमबीए/एमएमएस प्रवेश परीक्षा परिणाम कल नहीं होगें घोषित, नई तिथि जल्द
MAH CET MBA Result 2020 महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आज जारी अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MAH CET MBA Result 2020: महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में सत्र 2020-21 में बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 के परिणामों की घोषणा कल यानि 31 मार्च 2020 को नहीं की जाएगी। महाराष्ट्र कॉन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने परीक्षा परिणाम के टाले जाने से सम्बन्धित अपडेट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, cetcell.mahacet.org पर जारी किया है।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आज, 30 मार्च 2020 को जारी अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र एमबीए/एमएमएस प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार परिणाम से सम्बन्धित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
बता दें कि एमबीए/एमएमएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2020 के परिणामों की घोषणा की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गयी थी। वहीं, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 एवं 15 मार्च को किया गया था।
यहां जारी होंगे महाराष्ट्र एमबीए/एमएमएस प्रवेश परीक्षा परिणाम