विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIC दे रहा 10वीं-12वीं पास को 50 हजार तक की स्कॉलरशिप, तुरंत कर लें अप्लाई; 30 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:50 PM (IST)

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर निर्धारित है। 10th-12th पास छात्र बिना देरी करते ही फॉर्म भर लें।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

HighLights

  1. एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

  2. घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी बीमा कंपनी "भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)" आर्थिक रूप से कमजोर छात्र जो 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद देने के लिए स्कॉलरशिप दे रहा है। ऐसे में जो भी छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए योग्य हैं वे बिना देरी करते हुए LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए आवेदन कर लें क्योंकि फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 30 सितंबर निर्धारित है। तय तिथि के बाद किसी भी प्रकार से आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता की करें जांच

इस स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के से पहले स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता पात्रता की जांच पहले कर लें। पात्र होने पर ही स्कॉलरशिप के लिए छात्र का चयन किया जायेगा।
12वीं/ डिप्लोमा पास छात्रों के लिए: General Scholarship (After Class 12th/Diploma) में आवेदन के लिए छात्र ने 12वीं कक्षा/ डिप्लोमा या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और सत्र 2026-27 में मेडिकल प्रोग्राम MBBS, BAMS, BHMS, BDS में या Engineering प्रोग्राम BE, BTECH, BArch/ किसी भी विषय से ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा/ इंटीग्रेटेड डिग्री या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
10वीं पास के लिए: Special Scholarship: (After Class 10th) में आवेदन के लिए छात्र का 10वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही स्टूडेंट ने 10+2 प्रणाली के तहत इंटरमीडिएट के पहले वर्ष (11वीं)/ वोकेशनल/ आईटीआई या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 4,50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

स्वयं भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म

एलआईसी स्कॉलरशिप 2026 के लिए छात्र स्वयं ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-

  • स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाएं।
  • मांगी गई सभी डिटेल एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है।

LIC Golden Jubilee Scholarship Application Form 2026

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए क्या लगेंगे दस्तावेज?

फॉर्म भरने के साथ छात्रों को पिछली क्वालिफाइंग परीक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद नंबर, सालाना नॉन-रिफंडेबल राशि, एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड नंबर, हाल की पासपोर्ट साइज स्कैन की हुई फोटो को अपलोड करना होगा। ऐसे में छात्र आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों को अपने पास रख लें।

कोर्स के हिसाब से दी जाएगी छात्रवृति

कक्षा वीं पास छात्र जो मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लिए हैं उनको 50000 रुपये वार्षिक और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों को 40000 रुपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को 20000 स्कॉलरशिप मिलेगी।
10th पास छात्रों को 15000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सभी छात्रों को छात्रवृति दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। एक बार में आधी राशि और दूसरी किस्त में आधी धनराशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गेम्स के लिए पढ़ाई कुर्बान करने वाली GEN Z एथलीट ईशा सिंह का कमाल, एशियन गेम्स 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल