विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेम्स के लिए पढ़ाई कुर्बान करने वाली GEN Z एथलीट ईशा सिंह का कमाल, एशियन गेम्स 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:13 PM (IST)

एशियन गेम्स में एक और जेन जी ने अपनी छाप छोड़ी है। ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में भारत ...और पढ़ें

esha singh

esha singh

HighLights

  1. ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल किया हासिल।

  2. गेम्स की तैयारी के चलते की होम स्कूलिंग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। "पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब" ये कहावत अब पुरानी हो गई है। वर्तमान समय में खेल इतने आगे निकल गए हैं कि कभी-कभी बाकी लोग पीछे छूट जाते हैं। हालांकि, इसके लिए पूर्ण समर्पण की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि केवल साधारण रूप से गेम्स खेल के आप आगे बढ़ सकते हैं। खेलों में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, कठिन तैयारी की जरूरत होती है।

GEN Z एथलीट ईशा सिंह ने एशियन गेम्स में हासिल किया सिल्वर मेडल

जापान के आइची-नागोया में भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। ईशा सिंह ने इससे पहले 2022 हांगझोऊ में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और इस बार अपने प्रदर्शन को दोहराया है।

Esha Singh

शुरुआती पढ़ाई के बाद की होम स्कूलिंग

आपको बता कि ईशा सिंह ने शुरुआती दौर की शिक्षा हैदराबाद के 'बोल्टन स्कूल' और 'रेकेल्फोर्ड हाई स्कूल' से पूरी की। लेकिन इसके बाद निशानेबाजी (शूटिंग) के कड़े और व्यस्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के चलते उन्होंने होमस्कूलिंग का रास्ता चुना ताकि वे अपनी पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बना सकें।
ईशा के पिता भी एक स्पोर्ट्समैन रहे हैं ऐसे में उनका मानना है कि किताबी ज्ञान से परे बच्चों के समग्र विकास और अनुशासन के लिए खेल बेहद जरूरी हैं।

Esha Singh 1

ईशा सिंह का जीवन परिचय

ईशा सिंह का जन्म 1 जनवरी 2005 को हैदराबाद में में हुआ था। उनके पिता का नाम सचिन सिंह और मां का नाम श्रीलता है। हैदराबाद के गाचीबोवली एथलेटिक स्टेडियम में शूटिंग रेंज जाने के बाद उन्हें एयर पिस्टल में करियर बनाने की प्रेरणा मिली। इससे पहले उन्होंने गो-कार्टिंग, बैडमिंटन, टेनिस और स्केटिंग में भी अपने हाथ आजमाए।

Esha Singh 2

शुरुआत में उनकी प्रैक्टिस के लिए पिता ने घर में ही प्रैक्टिस रेंज तैयार की। इसके बाद उन्होंने बेहतर तैयारी के लिए ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग की गन फॉर ग्लोरी अकादमी ज्वाइन की। ईशा सिंह 2023 से लेकर अब तक दर्जनों मेडल हासिल कर चुकी हैं। ईशा सिंह को उनके योगदान के लिए 2023 में अर्जुन पुरस्कार और 2024 में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं 18 वर्षीय अनाहत सिंह, एशियन गेम्स में स्क्वैश महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली बनीं पहली खिलाड़ी