LIC HFL Apprentice 2026: ग्रेजुएट युवाओं के पास एलआईसी एचएफएल में अप्रेंटिसशिप का मौका, पढ़ें पात्रता स्टाइपेंड सहित अन्य डिटेल
एलआईसी एचएफएल की ओर से अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं जो 1 नवंबर तक जारी रहेंगे। ...और पढ़ें

LIC HFL Apprentice 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
एलआईसी में अप्रेंटिस के 232 पदों पर आवेदन स्टार्ट।
1 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (HFL) में पेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन 20 अक्टूबर से स्टार्ट हो चुके हैं। ऐसे में जिन भी युवाओं के पास अभी सरकारी नौकरी नहीं है वे जॉब पाने और कार्य करने का अनुभव लेने के लिए इस अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
अप्रेंटिस के लिए योग्यता एवं मापदंड
अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम से 1 अक्टूबर 2026 तक ग्रेजुएशन कर लिया हो। 2021 से पहले स्नातक पास युवा भर्ती के लिए पात्र नहीं है। उम्मीदवार की उम्र 21 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
ट्रेनिंग पीरियड और स्टाइपेंड
इस अप्रेंटिस के लिए चयनित होने वाले युवाओं को 12 महीने यानी कि 1 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा। इस दौरान मेट्रो शहर: अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे, सूरत में नियुक्ति पर 16650 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा। अन्य शहरों में नियुक्ति पर 14150 रुपये स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एंट्रेस एग्जाम में भाग लेना होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती के माध्यम से कुल 232 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल nats.education.gov.in.in (“Student Register/Login” section) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेन के बाद एप्लीकेशन फीस beep.bfsissc.com पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावाा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 200 रुपये निर्धारित है।
