LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी दे रहा 10वीं-12वीं पास छात्रों को 50 हजार तक स्कॉलरशिप, जल्द कर लें आवेदन
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 10th या 12th पास छात्र छात्रवृति के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
एलआईसी स्कॉलरशिप के लिए 30 सितंबर तक आवेदन का मौका।
50000 रुपये तक सालाना मिल सकती है छात्रवृति।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी कंपनी एलआईसी यानी कि भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से 10वीं एवं 12वीं पास छात्रों की पढ़ाई में हेल्प करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। ऐसे में एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए पात्र छात्र तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।
फॉर्म भरने के लिए पात्रता
- General Scholarship (After Class 12th/Diploma) में आवेदन के लिए छात्र ने 12वीं कक्षा/ डिप्लोमा या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो और सत्र 2026-27 में मेडिकल प्रोग्राम MBBS, BAMS, BHMS, BDS में या Engineering प्रोग्राम BE, BTECH, BArch/ किसी भी विषय से ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा/ इंटीग्रेटेड डिग्री या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
- Special Scholarship: (After Class 10th) में आवेदन के लिए छात्र का 10वीं न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही स्टूडेंट ने 10+2 प्रणाली के तहत इंटरमीडिएट के पहले वर्ष (11वीं)/ वोकेशनल/ आईटीआई या समकक्ष में एडमिशन लिया हो।
- अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 4,50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
छात्रवृति आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होगी। ऐसे में इन्हें पहले ही तैयार कर लें। डॉक्युमेंट में- पिछली क्वालिफाइंग परीक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद नंबर, सालाना नॉन-रिफंडेबल राशि, एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड नंबर, हाल की पासपोर्ट साइज स्कैन की हुई फोटो आदि की जरूरत पड़ेगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाएं।
- मांगी गई सभी डिटेल एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है।
कितनी मिलेगी छात्रवृति
12th पास छात्र जो मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लिए हैं उनको 50000 रुपये वार्षिक और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों को 40000 रुपये सालाना छात्रवृति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को 20000 स्कॉलरशिप मिलेगी।
इन सबके अलावा 10th पास छात्रों को 15000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सभी छात्रों को छात्रवृति दो इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। एक बार में आधी राशि और दूसरी किस्त में आधी धनराशि प्रदान की जाएगी।
